दीदी के सुरक्षा कवच अभियान के तहत जामुड़िया विधायक ने चलाया जन सम्पर्क अभियान





 जामुड़िया : दीदी की सुरक्षा कवच परकल्प के तहत रविवार को शिवपुर स्तिथ दटेश्वरनाथ शिव मंदिर से जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ओर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सदस्य सुब्रत अधिकारी के नेतृत्व में प्रातः शिवपुर स्थित बाबा दयटेश्वर नाथ महादेव मंदिर से पूजा अर्चना कर राज्य सरकार के दवारा की गये प्रकल्पों से लोगों को जागरूक किया .यह अभियान बारह नम्बर मोड़ पुनिआटी, पावर हाउस, थानामोड, होते हुए जामुड़िया के हटिया से लेकर नंदिमोड तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया .इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने जामुड़िया हटिया के सभी दुकानदार के साथ व्यक्तिगत रूप से बात कर उनकी समस्याओं को सुना. हटिया का एक दुकानदार संजय केसरी ने कहा कि विधायक हरेराम सिंह ने जब उनसे बात कर उनकी समस्याओं को सुना तो उन्हें बहुत खुशी मिली. वहीं इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता राज्य सीबीआई और ईडी का खेल खेल रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस के सांसद, विधायक, मंत्री और कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान की बात कर रही है. यह फर्क तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में है. आने वाले पंचायत चुनाव में विरोधी दल शून्य की स्थिति में रहेंगे, और लोकसभा चुनाव में भाजपा दूर तक दिखाई भी नहीं देगी. इस मौके पर अनिमेष बैनर्जी ,मृदुल चक्रवर्ती ,अब्दुल हाउस, श्रवणी मंडल, वैशाखी बाऊरी, बंदना रूईदास, भोला हेला, सुष्मिता बाऊरी, बापी राय,चंद्रनाथ मुखर्जी, सत्यनारायण रवानी, प्रदीप मुखर्जी, बैजनाथ सिंह के आलावा सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता गन उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा