केएनयू में वीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, के एन यू एक कर्मचारी बीमार, ले जाया गया अस्पताल




आसनसोल : आसनसोल के कल्ला स्थित काजी नजरुल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान गुरुवार को काजी नजरुल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती अपने विभागीय काम के लिए काजी नज़रुल विश्वविद्यालय में अपने दफ्तर में प्रवेश कर रहे थे तभी शिक्षक गैरशिक्षक कर्मचारियों और छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया और गो बैक के नारे लगाए। मालूम हो कि बीते 25 दिनों से काजी नजरुल विश्वविद्यालय के शिक्षक गैरशिक्षक और बाद में छात्रों द्वारा भी डॉक्टर साधन चक्रवर्ती को वाइस चांसलर पद से हटाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। इनका कहना है कि डॉक्टर साधन चक्रवर्ती ने वाइस चांसलर पद का दुरुपयोग करते हुए व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया है और वह विश्वविद्यालय में तानाशाह की तरह काम करते हैं। इसी के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।

 गुरुवार को जब डॉक्टर साधन चक्रवर्ती विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे तो आंदोलनकारियों ने जमकर विरोध किया और गो बैक के नारे लगाए। डॉक्टर साधन चक्रवर्ती ने काफी देर तक आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि वह अत्यंत जरूरी काम से विश्वविद्यालय आए हैं लेकिन आंदोलनकारी टस से मस नहीं हुए और उन्होंने वाइस चांसलर को विश्वविद्यालय में अपने दफ्तर में प्रवेश करने नहीं दिया। इस पर वाइस चांसलर ने कहा कि वह आज एक बहुत जरूरी काम से विश्वविद्यालय आए थे अगर यह काम नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय का बहुत नुकसान होगा लेकिन आंदोलनकारियों की वजह से वह अपने चेंबर में प्रवेश नहीं कर सके। उन्होंने इस आंदोलन को गैरकानूनी करार दिया और कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई आरोप है भी तो उसके लिए कानूनी प्रक्रिया है। इस तरह से आंदोलन करना उसका समाधान नहीं है। वहीं आंदोलन कर रहे एक कर्मचारी शांतनु बनर्जी गंभीर रूप से बीमार हो गए उनको आनन-फानन में उनके सहकर्मियों द्वारा चिकित्सकीय सेवा प्रदान की गई।

शांतनु बनर्जी ने कहा कि आज जब डॉक्टर साधन चक्रवर्ती विश्वविद्यालय परिसर में आए थे तो उन्होंने डॉक्टर साधन चक्रवर्ती को माला पहनाया। वह माला साधन चक्रवर्ती ने पहन लिया। इसके बाद जब वह उनको तिलक लगाने जा रहे थे तो उन्होंने उनका हाथ झटक दिया इसके बाद जब वह उनको मिठाई खिलाने जा रहे थे तो साधन चक्रवर्ती ने मिठाई के मटके से एक रसगुल्ला निकालकर उनके मुंह में इतनी जोर से ठुंस दिया कि उनका दम घुटने लगा और वह गश खाकर गिर गए। उनके सहकर्मियों द्वारा उनकी तीमारदारी की गई तो अब वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उनको यह तो याद नहीं है कि डॉटर साधन चक्रवर्ती ने उनको धक्का दिया या उनके साथ गाली गलौज की या नहीं लेकिन इतना जरूर याद है कि उन्होंने उनके मुंह में रसगुल्ला इतनी जोर से ठुंस दिया कि उनका दम घुटने लगा। घटना के बाद शांतनु बनर्जी के सहकर्मी और ज्यादा भड़क गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान