दो दिन पश्चात निघा जैक करेगी जोरदार आंदोलन






जामुड़िया-एक अप्रैल से ईसीएल के श्रीपुर एरिया के सातग्राम एरिया में विलय के विरोध में सोमवार से निंघा एसएसआई कोलियरी एवं ओसीपी में उत्पादन एवं डिस्पैच ठप करने का निर्णय लिया गया था ,ज्ञात हो कि श्रीपुर एरिया को सातग्राम एरिया में विलय के खिलाफ श्रीपुर एरिया संयुक्त संग्राम समिती (जैक) की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है, हालाकी इस जैक के सैंट्रल कमेटि द्वारा इस आंदोलन की जानकारी जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह को नहीं दिया गया था,वहीं मगंलवार को ईसीएल के सीएमडी के साथ हरेराम सिंह की होने वाली बैठक है . इन्ही दो मुद्दों को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए किसी भी तरह के आंदोलन पर रोक लगाया गया है.सोमवार को इस मुद्दे पर निंघा के शिवडांगा कोलियरी के निकट स्थित श्रमिक संगठन केकेएससी के कार्यालय में सभी क्षेत्रिय ट्रेड यूनियनों को लेकर एक बैठक की गई.यहां श्रीपुर एरिया के संयुक्त संग्राम समिती के संयोजक कमलेश पांडे उर्फ मंगल पांडे ने इस बात की जानकारी दी. बैठक में श्री पांडे के साथ श्रमिक संगठन सीटू के शीतल चक्रवर्ती, बीरेंद्र महतो, एचएमएस के रमणिका मंडल, राज कुमार सिंह, राम आधार हरिजन, एआईटीयूसी के असगर अली खान, केकेएससी के सुभान मियां, नारायण साव, सियाराम साव, आईएनटीयूसी के अभय नारायण सिंह सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस संदर्भ में कमलेश पांडे ने स्वीकार किया कि जैक के सैंट्रल कमेटि से थोड़ी चूक या यूं कहें कि गलत फहमी जरूर हुई है . उन्होंने रविवार को आसनसोल के चेलीडांगा में हुई सैंट्रल कमेटि एवं इस आंदोलन की जानकारी जामुड़िया के विधायक सह तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के महामंत्री हरेराम सिंह को नहीं दिया और ना ही इस संबंध में कोई वार्ता उनसे किया गया था.उन्होने कहा कि यहां नौ श्रमिक संगठन, जिसमें पांच सैंट्रल ट्रेड यूनियन, तीन क्षेत्रिय ट्रेड यूनियन और एक इन्मोसा है, वह साथ मिलकर जब कार्य कर रहे हैं तो उच्च नेतृत्व में आपसी तालमेल की कमी होना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि श्रीपुर तथा सातग्राम दोनों ही जामुड़िया विधानसभा में है. हरेराम सिंह जामुड़िया विधानसभा के विधायक हैं, यदि इतने बड़े आंदोलन में स्थानीय विधायक से श्रम संगठनों के उच्च नेतृत्व कोई सम्पर्क नहीं रखेंगे तो दूरी बढ़ जाएगी. इसलिए आज एक बैठक कर सभी श्रमिक संगठनों के सामने इस बात को उठाया गया तथा सभी श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसे गंभीरता से लिया तथा जैक के उच्च नेतृत्व को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जैक के उच्च नेतृत्व ने जामुड़िया के विधायक से बात कर अपनी भूल स्वीकार किया तथा उन्हें भी इस आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया, ताकि हम सभी लोग एक साथ मिलकर इस आंदोलन को और मजबूत बना सकें. श्री पांडे ने बताया कि विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि मगंलवार को ईसीएल के सीएमडी के साथ इस मुद्दे को लेकर उनकी बैठक है, इसलिए आज और कल किसी भी तरह के आंदोलन को रोक दिया जाए तथा बैठक के पश्चात आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.इसलिए सोमवार।को ओसीपी में कोई भी आंदोलन नहीं किया गया, हालांकि निंघा एसएसआई कोलियरी में सुबह आठ बजे से दस बजे तक लोडिंग अनलोडिंग ठप रखा गया था, थोड़ी देर बाद उसे भी चालू कर दिया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान