राष्ट्रीय संपत्ति को बेच रही है केंद्र सरकार- मंत्री मलय




आसनसोल : आसनसोल सबडिवीजन रीकोनाइज्ड नॉन गवर्नमेंट इंस्टिट्यूशन पेंशनर एसोसिएशन द्वारा रविवार को 24वां सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार कल्याणपुर स्थित शुभम मैरिज हॉल में आयोजित की गई।इस सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया।इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को निजीकरण और महंगाई के मुद्दे पर घेरा तो वही राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि इस देश में जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक जितने भी प्रधानमंत्री बने हैं। वह इस देश में कोई न कोई कल कारखाना का निर्माण किया है। लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री है, जो एक भी कल कारखाना का निर्माण नहीं किए हैं।बल्कि बनाए हुए राष्ट्रीय संपत्ति को वे बेचने का कार्य कर रहे हैं। इसके कारण बेरोजगारी की संख्या बढ़ रही है।पेट्रोल-डीजल, किरासन तेल,सरसों तेल से लेकर खाने पीने वाले वस्तुओं को भी दाम आसमान छू रहा है। जिससे आम जनता त्रस्त है।क्योंकि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। आप पेंशनर हैं। आप में कई लोग अपने भविष्य के लिए एलआईसी में पैसा निवेश किए हैं। एलआईसी और बैंक के पैसे को अडाणी के कंपनी में लगा दिया गया है। 20000 करोड़ रुपया अडाणी के कंपनी में लगाया गया है। आज अडाणी की कंपनी घाटे में जा रही है। इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान होगा। आखिर किसके कहने पर यह पैसा अडाणी के कंपनी में लगाया गया।दूसरी तरफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आम लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक की एक मनुष्य की जो आवश्यकता होती है। उसको लेकर 67 योजनाएं बनाई हैं। लक्ष्मी भंडारे योजना के तहत महिलाओं को ₹500 उनके खाते में जा रहा है। छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए पोशाक, मिड डे मील, साईकिल,किताब कॉपी पेंसिल सब मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों को दिव्य स्वप्न दिखाकर सत्ता में आई थी।उस समय भाजपा ने वादा किया था कि प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा और सब के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। लेकिन यह केवल जुमला साबित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन