दीदी का सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत उपमेयर,चेयरमैन और एमएमआईसी ने अग्निशमक कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का किया दौरा




आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा मंडल दो की से रविवार को दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत टीएमसी नेताओं ने 5 वार्डों का दौरा किया। इस कार्यक्रम में उपमेयर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी आसनसोल उत्तर विधानसभा  मंडल दो के अध्यक्ष गुरदास चटर्जी शामिल थे। इस कार्यक्रम के दौरान टीएमसी नेताओं ने जिला अग्निशमक कार्यालय और 41 नंबर वार्ड स्थित स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और अधिकारियों से समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस संबंध में गुरदास चटर्जी ने कहा कि  उपमेयर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, के साथ हम लोगों ने आसनसोल अग्निशमक कार्यालय का दौरा किया वहां के अधिकारियों से विभाग के समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।क्योंकि आसनसोल अग्निशामक विभाग के पास अभी ऊंची सीढ़ी नहीं है। जबकि यहां 4-5 अपार्टमेंट 10 तल्ला तक बन चुके हैं।इसमें जीनेक्सट, अंकुर जैसी अपार्टमेंट है।जिसमें 10 तल्ला है। यदि 10 तल्ला पर आग लग जाती है, तो इसे बुझाने में ऊंची सीढ़ी की आवश्यकता होगी। जो आसनसोल  अग्निशामक विभाग के पास नहीं है।इसके लिए कोलकाता रिक्वायरमेंट भेजा गया है।हमलोग भी मंत्री मलय घटक से इस विषय पर चर्चा करेंगे और जल्द से जल्द ऊंची सीढ़ी आसनसोल अग्निशामक कार्यालय को मिले,इसके लिए प्रयास करेंगे। वही उप मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि आज हमलोगों ने दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत 41 नंबर वार्ड के स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। यहां चिकित्सक दवा सभी कुछ उपलब्ध है। नागरिकों को यहां से अच्छी परिसेवा दी जा रही है। थोड़ा बहुत जो भी समस्याएं हैं। उसको दूर कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता