विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौक़े पर कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में विविध आयोजन ,निकली झाँकी, लगा स्वास्थ्य जाँच शिविर







जामुड़िया - विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौक़े पर ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्रित विविध आयोजन हुए. सर्वप्रथम क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में व क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्वजीत बंदोपाध्याय की उपस्थिति में क्षेत्रीय कार्यालय से एक मोबाइल मेडिकल वैन के साथ क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी व यूनियन प्रतिनिधि एक झाँकी लेकर निकले. उक्त झाँकी के माध्यम से स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलायी गयी. इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभाकांक्षा देते हुए कहा कि हमारे जीवन में स्वास्थ्य का स्थान सर्वोपरि है और इस वर्ष की थीम 'हेल्थ फ़ॉर ऑल' अपने-आप में बहुत कुछ बयाँ करती है. उन्होंने कहा कि कोयला उधोग में स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और अधिक सशक्त होनी चाहिए; अतः सभी को अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सदैव सचेत रहना चाहिए. वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ विश्वजीत बंदोपाध्याय ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और विभिन्न बीमारियों के लक्षण और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जागरूक किया. इसके साथ क्षेत्र की सीएसआर योजना के तहत स्थानीय बीजपुर ग्राम में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर भी लगाया गया जहाँ स्थानीयों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक दवाएं दी गयी. इसके अलावा कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी/प्रभारी डॉ॰ सुजीत पाल की देखरेख में स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान