आसनसोल सब डिविजनल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन




 रानीगंज-सब डिविजनल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से रानीगंज बस स्टैंड में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया .यहां पर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी संगठन की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. जिसमें सभी धर्मों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरे हिंदुस्तान के लिए एक बहुत बड़ी नजीर है जहां सभी धर्मों के लोग ईफ्तार कर रहे हैं. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ रोजा खोल रहे हैं और यही इस देश का इतिहास रहा है, जहां पर सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसी भाईचारे को बढ़ावा देने की बात करती है .वही संगठन से जुड़े अरुण गोराई ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी उनके संगठन की तरफ से इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जहां पर रानीगंज के तमाम गणमान्य लोग और मोटर वर्कर्स यूनियन से जुड़े तमाम कर्मी उपस्थित थे . उन्होंने कहा कि सब डिविजनल मोटर वर्कर्स यूनियन द्वारा सभी धर्मों के त्योहारों को इसी तरह से मिलजुल कर बनाया जाता है, क्योंकि हमारे देश की संस्कृति ही ऐसी है कि यहां पर सभी धर्मों के त्योहारों को मिलजुल कर मनाया जाता है, और कहीं कोई भेदभाव नहीं रहता. कार्यक्रम के दौरान संतोष सिंह ,अमित तिवारी, सलिल गोराई ,मोहम्मद परवेज आलम ,मनोज गोराई ,सुभाष मुखर्जी ,रंजीत राम दे‌ ,अरुण गोराई सहित संगठन के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन