जामुड़िया:– भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से घर घर एवं ग्राम ग्राम चलो कर्म सूची के तहत भाजपा सरकार के सभी प्रकल्पों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को बिजपुर में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया,साथ ही साथ भाजपा को पश्चिम बंगाल में लाने स्लोगन के साथ इलाके में दीवार लेखन किया गया. इस अभियान के दौरान ओबीसी मोर्चा के राज्य सभापति अजीत दास ने कहा कि 6 अप्रैल को पूरे देश में भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस मनाई गई एवं आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी. इस महीने के 6 तारीख से 14 तारीख तक भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा ग्राम ग्राम चलो, घर घर चलो अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पिछले नौ सालों में मोदी सरकार के द्वारा किए गए कामों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि विशेषकर ओबीसी वर्ग के लिए जो जो कार्य मोदी सरकार के द्वारा की जा रही है, वह लोगों को बताया जाएगा.इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही योजना एवं उन योजनाओं के फायदे भी लोगों को बताए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ओबीसी समाज के साथ राज्य की तृणमूल सरकार भेदभाव कर रही है, इसे अलग अलग धर्म एवं भाषा में बांटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की अन्य योजनाओं में भी आम लोगों के साथ भेदभाव एवं पक्षपात किया जा रहा है. राज्य में तृणमूल का मतलब चोर एवं चोर का मतलब तृणमूल बन गया है. बिना कटमनी का कोई काम नहीं हो रहा है. राज्य के चारों ओर दुर्नीति एवं भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि सामने पंचायत चुनाव हैं, लोग इन सब बातों का जवाब तृणमूल को जरूर देंगे. कार्यक्रम के दौरान अमिताभ गोराई, नारायण राम, जामुड़िया संयोजक साधन माजी, छोटन चक्रवर्ती, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, दीपक बाऊरी, दीप बनर्जी बिरजू पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ