आसनसोल : बांग्ला नववर्ष के अवसर पर पूरे शिल्पांचल में लोगों में उत्साह देखा गया। इस दिन सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। विशेषकर सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। विशेषकर कालीपहाड़ी स्थित मां घागरबुड़ी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। बांग्ला समुदाय के लोग पहला वैशाख के दिन नववर्ष मनाते हैं इसलिए नववर्ष की शुरुआत अच्छी हो इसके लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके अलावे बंगाली समुदाय के लोग इस दिन खाता बही बदली करते हैं तथा लक्ष्मी गणेश की दुकानों में पूजा करते हैं बाजारों में विभिन्न बंगला समुदाय के लोगों ने लक्ष्मी गणेश की पूजा की इस दौरान उन्होंने अपने दुकानों को सजाया।

0 टिप्पणियाँ