हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गयी कलश यात्रा




रानीगंज- रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बल्लभपुर ग्रामीण अंचल में गुरुवार को श्रद्धा के साथ हनुमान जयंती मनाई गई. पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी और विशेष पुलिस बल की तैनाती के साथ बेलुनिया क्षेत्र में एसीपी श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर सुदीप दासगुप्ता, बल्लभपुर फाड़ी आईसी शिलादित्य बनर्जी सहित तमाम आला पुलिस अधिकारीयों की मौजूदगी में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली गयी. क्षेत्र के धर्मावलंबियों ने बेलुनिया स्थित बालक संघ द्वारा स्थापित नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने के उद्देश्य से मंगल कलश यात्रा निकाली, जिसमें महिलाओं ने मंगल कलश लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की और दामोदर नदी से पवित्र जल एकत्र कर उसे मंदिर में स्थापित किया. इस कलश यात्रा में अनगिनत भक्तों ने हिस्सा लिया. मंदिर परिसर में होम यज्ञ और पूजा पाठ का आयोजन किया गया, तथा भंडारा का आयोजन किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान