ईद के मौके पर पुलिस द्वरा समन्वय समिति की बैठक



कल्यानेश्वरी-माह-ए- रमजान का महीना एवं पवित्र ईद-उल- फितर के मौके पर मंगलवार शाम सालानपुर थाना की तत्वाधान में कल्याणेश्वरी फाड़ी की और से मैथन डैम के समीप दिया गेस्ट हाउस में बथानबाड़ी एवं लेफ्ट बैंक क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के साथ ईद को लेकर समन्वय समिति की बैठक के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।




समन्वय समिति की बैठक एवं इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से उपस्थित एसीपी (कुल्टी) सुकांत बनर्जी ने कहा कि ईद के पवित्र मौके पर कोई अप्रिय घटना न हो जिसके लिए यह बैठक की जा रही है, उन्होंने कहा कोई परेशानी हो तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। मौके पर मौजूद बथानबाड़ी बड़ी मस्जिद इमाम मोहम्मद अफ़जल अहमद ग़ज़ाली ने पुलिस की पहल और सक्रियता के लिए प्रसंसा की उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में धार्मिक सौहार्द और भाईचारा से पूरे देश को सबक लेने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा ईद का मतलब खुसी होती है, अगर इस मौके पर आपसे कोई दुखी हो जाए तो आपका ईद मुकम्मल नही। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद कर्माध्यक्ष मो०अरमान, सालानपुर थाना प्रभार अमित कुमार हाटी, कल्याणेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जल साहा, समाजसेवी मनोज तिवारी, मोबिन खान, कंचन लाहा, बिमल गरई, विजय सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता