सड़क दुर्घटना में बाराबनी के दो भाजपा नेताओं की मौत, भाजपा नेताओं एवं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन




बाराबनी : बाराबनी थाना के इंटापाड़ा जीपी अमडीहा पेट्रोल पंप के निकट रविवार की रात आसनसोल से गौरांडी जा रही एक बाईक एक डंपर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बाराबनी थाने की पुलिस ने मौके से दो लोगों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे को गंभीर हालत में आसनसोल एचएलजी में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उसकी भी मौत हो गई। दोनों भाजपा नेताओं के मौत पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है उन्होंने इस दुर्घटना की जांच की मांग की है।




 सोमवार को दोनों बाराबनी के नुनी इलाके के भाजपा नेता थे। मारे गए दोनों भाजपा नेताओं के शवों को सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद भाजपा के नुनी कार्यालय लाया गया। वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। फिर शवों को आमडीहा पेट्रोल पंप के सामने घटनास्थल पर लाया गया। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने वहां शव के साथ सड़क जाम कर दिया। 

उन्होंने मांग की कि मृतक परिवार के सदस्यों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे इस पंप के वाहन की चपेट में आने से मर गए हैं। इसलिए उन्होंने दोषियों को तत्काल सजा और मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की।  घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एक घंटे तक जाम लगा रहा। अंत में पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता