ईसीएल के निदेशक संचालन का कुनुस्तोड़िया दौरा




जामुड़िया - इसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि राय ने शनिवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान निदेशक (तकनीकी) ने क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी का विधिवत निरीक्षण किया और उत्पादन-उत्पादकता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिये, साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना का भी परिदर्शन कर विधिवत जायज़ा लिया. उन्होंने वहाँ चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संतोष ज़ाहिर करते हुए कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र उत्पादन संबंधी गतिविधियों में अपनी प्रतिबद्धता हमेशा से रखता आया है और हाईवाल जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना को सफ़ल करने को पूर्णतः सचेष्ट है . उन्होंने क्षेत्र के उत्पादन में अभिवृद्धि हेतु आवश्यक सुझाव भी दिये। ग़ौरतलब है कि क्षेत्र में निदेशक (तकनीकी) का स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपर महाप्रबंधक पी. के. नंदी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय सर्वेक्षण अधिकारी सी. सी. तपादार सहित क्षेत्र के सभी अधिकारियों ने किया. श्री सिन्हा ने कहा कि निदेशक महोदय के आगमन से क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित हैं और निदेशक महोदय के सुझावों का अवश्य पालन किया जाएगा. इस मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में अभिकर्ता अमित कुमार सिन्हा व कोलियरी प्रबंधक अशोक कुमार कर्मकार तथा नारायणकुड़ी हाईवाल परियोजना में अमृतनगर खान समूह के अभिकर्ता राजकुमार बंदोपाध्याय, प्रबंधक अक्षय घोष व मेसर्स गेनवेल के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता