एसआईटी ने नारायण खड़का के दुर्गापुर कार्यालय में चलाया घंटो तलाशी अभियान

 हत्यारोपी अभिजीत मंडल को साथ लेकर चार घण्टे तक चली तलाशी 

  जांच में सीसीटीवी के हार्ड डिक्स समय जरूरी दस्तावेज किए गए जब्त

एक अप्रैल को शक्ति गढ़ में हुई थी राजू की हत्या 




दुर्गापुर: बीते एक अप्रैल को पूर्व वर्दवान के शक्ति गढ़ स्थित लेंग्चा दुकान के समीप कोयला कारोबारी सह भाजपा नेता की अंधाधुंध गोली मार कर हत्या करने के मामले में पूर्व बर्दवान जिला की पुलिस ने दुर्गापुर से गिरफ्तार हुए अभिजीत मंडल को लेकर सोमवार एसआईटी की टीम दुर्गापुर के कोयला कारोबारी नारायण खड़का के बंगाल अंबुजा स्थित कार्यालय पहुंची. जहां अभिजीत मंडल को साथ लेकर जांच अधिकारी घंटों कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान तकरीबन 2:00 बजे शुरू की गई जो 6:30 बजे तक चली. इस दौरान जांच अधिकारियों ने कार्यालय के सीसीटीवी का हार्ड डिक्स, डीवीडी, सहित कई जरूरी फाइलें संग्रह की, तलाशी अभियान के दौरान कार्यालय के पीछे खड़ी सादे रंग की स्कॉर्पियो की जांच की गई एवं वाहन से कुछ जरूरी कागजात जब्त किए गए . इसके अलावा पुलिस टीम ने सिटी सेंटर के स्थानीय लोकनाथ सिंह नामक ताला चाबी मिस्त्री को बुलाकर कार्यालय का लॉकर को खुलवाया एवं लॉकर की जांच की. तलाशी अभियान के दौरान कोयला कारोबारी नारायण खड़का के पक्ष से दुर्गापुर के पांच अधिवक्ताओं की टीम मौजूद थी .अधिवक्ताओं के मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाई गई. तलाशी अभियान के दौरान अत्याधुनिक हथियार से लैस राज्य पुलिस के जवान के अलावा कई थानाओ के पुलिस अधिकारी मौजूद थे. तलाशी शुरू होने के समय से पुलिस जवानो द्वारा पूरे कार्यालय को घेर लिया गया. वही कार्यालय के समीप घंटों लोगों की भीड़ जमी रही, पुलिस अधिकारियों का वाहन का जमवाड़ा लगा घंटो लगा रहा. करीब साढ़े चार घंटा के तलाशी अभियान के पश्चात जरूरी दस्तावेज संग्रह करते हुए हत्यारोपी अभिजीत मंडल को लेकर एसआईटी की टीम रवाना हो गई. ज्ञात हो कि जिले का हाई प्रोफाइल राजू झा मर्डर केश मामले में कोयला कारोबारी नारायण खड़का के वाहन चालक अभिजीत मंडल को जिला पुलिस गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान आरोपी को विभिन्न जगहों में ले जाकर तलाशी अभियान चलाकर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. वहीं दूसरी तरफ हत्याकांड में कोयला कारोबारी नारायण खड़का का भी शामिल होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है. आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद से ही नारायण खड़का अंडरग्राउंड हो चुका है. उल्लेखनीय है कि कुख्यात कोल माफिया राजेश झा उर्फ राजू झा की हत्या इसी महीने की पहली तारीख को पूर्व बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ में जीटी रोड किनारे कर दी गई थी. जब वह अपनी कार में बैठे थे.उसी दौरान अचानक चार की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात कोयला माफिया राजू झा को शूट आउट कर फरार हो गए थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता