राजू झा हत्याकांड में एक और कोयला माफिया के कार चालक अभिजीत मण्डल गिरफ्तार, दो और लोगों को पूर्वी बर्दवान पुलिस ने लिया हिरासत में




दुर्गापुर, 19 अप्रैल : पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने राजू झा की हत्या के मामले में एक और कोयला माफिया के कार चालक अभिजीत मण्डल को गिरफ्तार किया है. वहीं दो और हिरासत में लिया .

ज्ञात हो कि इस महीने की पहली तारीख को पूर्व बर्दवान जिले के शक्तिगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे अपनी कार में बैठे कोयला माफिया राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी महीने की 4 तारीख को एक न्यूज चैनल ने हत्या में शामिल होने की आशंका जताई थी,जो राजू झा के एक जमाने के साथी यानी उनके करीबी था. राजू झा की हत्या के मामले में, पूर्व बर्दवान जिले के पुलिस ने राजू झा के करीबी के कार चालक अभिजीत मण्डल को गिरफ्तार किया, उसके कार्यालय में दो कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया .






पुलिस ने उसे दुर्गापुर के कांकसा थाना क्षेत्र के तपोबन सिटी नामक एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया. बाद में दुर्गापुर के सिटी सेंटर दो और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. ज्ञात हो कि कोयला माफिया राजेश उर्फ ​​राजू झा की 1 अप्रैल, शनिवार की शाम को कोलकाता जाते समय शक्तिगढ़ में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. गोली लगने से राजू झा की मौके पर ही मौत हो गई थी. उनके दोस्त ब्रतिन मुखर्जी, जो उसी कार में थे, के भी हाथ में गोली लगी थी. उस कार में गाय तस्करी के मामले में अब्दुल लतीफ जो सीबीआई के रडार पर रहे, अब्दुल लतीफ भी उस कार में थे. क्योंकि जिस कार में राजू झा की मौत हुई वह अब्दुल लतीफ की कार थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार