चिंचुरिया पंचायत के नए कार्यालय का उद्घाटन विधायक हरेराम सिंह ने किया



जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित चिंचुरिया ग्राम पंचायत कार्यालय के नये भवन का उद्घाटन विधायक हरेराम सिंह ,जामुड़िया के बीडीओ जिस्नु दे एवं पंचायत अधिकारी समोजित चक्रवर्ती के हाथों किया गया. चिंचुरिया पंचायत कार्यालय में पंचायत भवन के अलावा एक मीटिंग हॉल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति एवं एक शिशु कक्ष का भी उद्घाटन पंचायत कार्यालय के अंदर किया गया.पंचायत भवन का निर्माण 48 लाख एवं मीटिंग हॉल, शिशु कक्ष एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का निर्माण पंचायत के नीजी फंड से किया गया.

इस मौके पर विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जमीनी हकीकत अपने राज्य की जानती है. किस तरह से इलाके में विकास किया जाए एवं आम लोगों को इससे फायदा मिल सके यह बात मुख्यमंत्री बहुत ही अच्छी तरह से जानती है. राज्य में कई योजनाएं एवं परियोजनाएं का लाभ आम लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही है, आज राज्य के लोगों को पता चल रहा है कि विकास किसे कहते हैं और किस तरह से सरकार विकास करती है जब लोगों को सीधा फायदा योजनाओं के द्वारा मिल रहा हो.विधायक ने कहा कि राज्य में पिछले कई वर्षों तक अन्य पार्टियों की सरकारी रही है पर इतना फायदा आम जनता को किसी सरकार में नहीं मिला है .यह बात आम लोग अच्छी तरह से समझ रहे हैं.विधायक ने चिंचुरिया पंचायत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इलाके में कहीं भी कच्चा रास्ता है तो आप हमें बताएं हम लोग उस रास्ते को पक्का कराएंगे. जामड़िया इलाके में कहीं भी कच्चा रास्ता अब नहीं बचा है. हर इलाके में रास्ते का निर्माण कर दिया गया है या किया जा रहा है यह सभी लोग जानते हैं.विधायक के द्वारा चिंचुरिया पंचायत के प्रधान विश्वनाथ सांगुई की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य पंचायत के प्रधानों को भी इनसे सीखने की आवश्यकता है किस तरह से अपने इलाके में विकास कर रहे हैं और अपने इलाके के लोगों का दिल जीत रहे हैं.इस मौके पर जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, ब्लॉक दो टीएमसी के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता