टीएमसीपी एवं टीएमवाईसी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित




आसनसोल : आसनसोल दक्षिण टाउन तृणमूल छात्र परिषद कमेटी और तृणमूल युवा कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।यह रक्तदान शिविर आसनसोल के इस्माइल इलाके स्थित दुर्गा मंदिर में किया गया। इस रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिसे आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा कराया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके मनोबल को बढ़ाया। इस मौके पर बोरो चेयरमैन देवाशीष सरकार, अनिमेष दास, शिवानंद बाउरी, शिखा घटक, अभिनव मुखर्जी टीएमसीपी और टीएमवाईसी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि गर्मी के समय में रक्त की काफी अभाव हो जाती है।ऐसी स्थिति में टीएमसीपी और टीएमवाईसी साउथ टाउन कमेटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर एक सराहनीय कदम उठाया है।उन्होंने कहा कि रक्त पृथककरण विधि से 1 यूनिट रक्त से 3 मरीजों को बचाया जा सकता है। जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही आसनसोल जिला अस्पताल में रक्त पृथककरण मशीन मुहैया करवा दी है।उन्होंने कहा कि टीएमसी की सरकार में जिला अस्पताल में  सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में तब्दील हुआ।जल्द ही आसनसोल में भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना होगी। इस रक्तदान शिविर में रक्त आंदोलन के प्रणेता बर्नपुर ब्लड वॉलंटरी एसोसिएशन के संस्थापक प्रवीर धर ने अहम भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता