पारा 46 डिग्री के पार, अनुमान गर्मी से लगी आग
जामुड़िया-जामुड़िया थाना अंतर्गत बीजपुर गांव के लोग उस समय दहशत में रह गए जब उन्होंने देखा कि गांव के बगल में जो जंगल है वहां पर आग लगी हुई है. आग किस कारण से लगी. अभी तक मालूम नहीं चला . स्थानीय गांव वाले ने बताया कि जिस तरह से ही जामुड़िया सहित पूरे शिल्पांचल में गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है .अर्थात पारा 46 डिग्री पार हो चुका है, हो सकता है अतिरिक्त गर्मी के कारण ही जंगल में आग लग गई हो .आग इतनी भयानक थी कि धीरे-धीरे पूरे जंगल को अपने चपेट में ले रही है. कई पेड़ आग की चपेट में आ गए हैं जिसके कारण वह जल चुके हैं. उसके साथ ही जंगल में रह रहे जीव जंतुओं की भी मौत हो चुकी है. दमकल विभाग किस तरह से आग पर काबू पाएगा. वही सोचने का विषय है रात हो चुकी है और आग धीरे-धीरे बढ़ रही है जिससे हम लोगों को काफी डर लग रहा है.

0 टिप्पणियाँ