रानीगंज ब्लॉक युवा टीएमसी के नई कमेटी की घोषणा




रानीगंज-रानीगंज ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस की नई कमेटी की गुरुवार को घोषणा की गई. पश्चिम बर्दवान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के निर्देशानुसार इस प्रखंड व वार्ड आधारित समिति में कुल 84 सदस्य नवनियुक्त किए गए . नेतृत्व की मांग मुख्य रूप से युवा संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर से इस समिति के सदस्यों की पहचान कर उन्हें समिति में रखा गया है. रानीगंज प्रखंड युवा तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विक्टर बागची ने कहा कि भविष्य युवा समुदाय का है, तो कैसे इस समुदाय का उपयोग एक बेहतर सामाजिक व्यवस्था बनाने के लिए किया जाए इस सोच के साथ इस नई कमिटी का गठन किया गया है.उन्होंने कहा कि इस कमिटी के माध्यम से युवा समुदाय तृणमूल की विभिन्न जनोन्मुखी परियोजनाओं को उजागर करने की पहल करेगा, जो आज समाज में अद्वितीय उदाहरण हैं और वे अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. साथ ही जिस प्रकार विभिन्न परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से पश्चिम बंगाल को आज दुनिया के पटल पर प्रतिष्ठित किया गया है, उसे उजागर करने के उद्देश्य से और उन परियोजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले, युवा समुदाय को परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन के लिए पहल करने के लिए कहा गया है.इस नई कमेटी की घोषणा गुरुवार को रानीगंज के वार्ड नंबर 89 के युवा कार्यालय से की गई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता