पति के हत्या के प्रयास में गिरफ्तार हुई पत्नी के पश्चात घटना से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग बाउरी समाज ने किया




 जामुड़िया-अवैध संबंध के लिए पति की हत्या के प्रयास में पत्नी को जामुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया था ,घटना से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग करते हुए बाउरी समाज ने जामुड़िया थाना को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञात ही कि नार्थ सियारसोल क्षेत्र में बीते 11 अप्रैल को हुई घटना में पिंटू बाउरी की पत्नी डॉली बाउरी और कनाई बाउरी ने पिंटू बाउरी को जान से मारने की कोशिश की थी. 11 तारीख की रात जब पिंटू बाउरी कोलियरी से डयूटी कर अपने घर लौटा तो को कनाई बाउरी ने रस्सी फंदे से उसे मारने का प्रयास किया,पर पिंटू किसी तरह घर से भाग निकला और अपनी पत्नी डॉली बाउरी और कनाई बाउरी के नाम जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था. डॉली बाउरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ,लेकिन मुख्य आरोपी कनाई बाउरी को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया.पश्चिम बंगाल बाउरी समाज ने जामुड़िया थाने पर धरना दिया.बाउरी समाज के लोगों ने कहा कि अगर मुख्य आरोपी कनाई बाउरी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता