सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है राज्य सरकार: केंद्रीय मंत्री

144 धारा लागू का बहाना बनाकर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को राज्य पुलिस ने रोका





दुर्गापुर: घटने की वास्तिवकता एवम सच्चाई जनता तक ना पहुंच सके इसलिए जांच के लिए पहुंची केंद्रीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को हुगली के रिसरा से राज्य पुलिस द्वारा रोका गया है. इसके पहले भी पार्क स्ट्रीट वाली रेप की घटने की सच्चाई राज्य सरकार छिपाने का प्रयास कर चुकी है. राज्य में बैठी तृणमूल कांग्रेस की सरकार पूरी तरह असत्य एवम अन्याय से भर चुकी है. जनता राज्य सरकार का असली चेहरा पहचान चुकी है. ये बातें शनिवार की संध्या केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने दुर्गापुर में कहीं. श्री सरकार दुर्गापुर सिटी सेंटर के प्रेक्षागृह में आसनसोल सब डिवीजन योगा कल्चर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऑल बंगाल इनवाइटेशनल ओपन योगासन चेंपिनशिप के उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित थे. श्री सरकार ने कहा की हुगली में रामनवमी की घटना की वास्तविकता की जांच के लिए केंद्रीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को भेजा गया था. लेकिन राज्य पुलिस 144 धारा का हवाला देकर केंद्रीय कमेटी के लोगों को रोककर वापस भेजा है. यह सब राज्य सरकार के इशारे पर हो रहा है. उन्होंने कहा की राज्य सरकार जहां तहां 144 धारा नही लगा सकती है.144 धारा लागू करने के लिए कानूनी प्रक्रिया होती है. जिसका उल्लंघन कर राज्य सरकार कानून अपने हाथ में लेकर इस तरह के घटनाओं का अंजाम देने में तुली है. राज्य सरकार पर हमला करते हुए श्री सरकार ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल को काम नहीं करने दे रही है. फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हो या कोई भी केंद्रीय जांच कमीशन किसी को भी सही तरीके से काम करने नहीं दिया जा रहा है. राज्य सरकार हर घटना को पलटने की कोशिश कर रही है. ताकि लोगों तक सही जानकारी न पहुंच पाए. कार्यक्रम के दौरान बर्दवान दुर्गापुर लोक सभा संसदीय क्षेत्र के सांसद एसएस अहलूवालिया के अलावा कई जाने-माने प्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम में भाजपा नेता अमिताभ बनर्जी ने बताया कि 2 दिन व्यापी योगा प्रतियोगिता में राज्य के 16 जिलों से 475 खिलाड़ी प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं .प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान