ईद के मद्देनजर जामुड़िया थाना में शांति बैठक




 जामुड़िया : भाईचारे ओर सौहार्द का पर्व ईद को लेकर थाना के सभागार में सभी समुदाय के लोगो को लेकर एक शान्ति कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया यह बैठक एसीपी सेंट्रल श्रीमंत बनर्जी ने किया. इस मौके पर उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जामुड़िया बहुत ही शांत प्रिय क्षेत्र है, कभी भी कोई घटना इस क्षेत्र में नहीं देखी गई है. मुझे विश्वास है कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद का पर्व सभी लोग आनंद के साथ मनाएंगे . इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का मुस्लिम समुदाय का सबसे पवित्र त्योहार माना गया है. इस त्योहार में लोग आपस में गले लगा कर ईद मुबारक देते हैं ओर यहाँ पर कोई भी तयौहार हो सभी एक साथ मिलकर भाई चारे के साथ मनाते है . जामुड़िया थाना प्रभारी राहुलदेव मंडल ने कहा कि जामुड़िया थाना क्षेत्र के जामुड़िया बाजार ,बेनाली ग्राम ,प्रेमबाजार, चुरुलिया, श्रीपुर, बैजंतीपुर सहित केंदा ,तपसी कुनुसतोड़िया आदि क्षेत्रों में ईद का त्यौहार मनाया जाता है. इस दौरान नमाज अता करने वाले नमाजियों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी व्यवस्था करेगी . इस मौके पर रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुशांत चटर्जी, चुरुलिया फाड़ी इंचार्ज बिस्वजीत राय,केंदा फाड़ी इंचार्ज सुकान्त दास, श्रीपुर फाड़ी इंचार्ज शेख रियाजुद्दीन, जामुड़िया चेंबर आफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया, सचिव महेश कुमार सवाड़िया मृदुल चक्रवर्ती ,चंद्रनाथ मुखर्जी भाजपा नेता संतोष सिंह, मुस्तफीज हसन,पंचायत समिति कर्माध्यक्ष अनिमेष बनर्जी,चुरुलिया ग्राम पंचायत के उपप्रधान प्रदीप मुखर्जी,बोरो चेयरमैन शेख शानदार, सुब्रत घोषाल, महेश सिंह अब्दुल हाउस शेख अशरफ महेश सिंह पोल्टू घोषाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन