आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने सोमवार को आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा पोस्ट किए गए एक तस्वीर पर ट्वीट किया है। तस्वीर में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ टीएमसी विधायक जीवनकृष्ण साहा की एक तस्वीर पोस्ट किया है। रिश्ता जितेंद्र तिवारी ने ट्वीट कर लिखा है कि "तस्वीरें बहुत कुछ बयां करती हैं।" मालुम हो कि शिक्षा घोटाला मामले में जीवनकृष्ण साहा को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है, उनके घर में लंबी तलाशी के बाद जीवनकृष्ण साहा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। जब सीबीआई की टीम जीवनकृष्ण साहा के घर पर दबिश डालने आए थे। तब उन्होंने अपने दोनों मोबाइल पीछे के तालाब में फेंक दिया था। हालांकि इसके बाद सीबीआई द्वारा तालाब का पानी निकलवा कर एक मोबाइल बरामद किया गया। वहीं घर के पास के बगीचे से कई बैग भी बरामद हुए, जिसमें समझा जा रहा है कि शिक्षा घोटाला से संबंधित कई जरूरी दस्तावेज है। ऐसे व्यक्ति के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का फोटो पोस्ट कर जितेंद्र तिवारी ने क्या कहने की कोशिश की है। इस पर राजनीतिक विश्लेषकों को विचार करना है।


0 टिप्पणियाँ