जामुड़िया -जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या सात स्थित जादु डांगा मोड़ रेलवे गेट से इकड़ा ग्राम जाने वाले सड़क राजाराम डांगा मोड़ के समीप स्तिथ ए आर मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड कारखाना में स्थानीय युवकों को नियोग की मांग करते हुए आदिवासी सम्प्रदाय के सैकड़ों महिलायें ओर पुरूषो ने घंटों कारखाना गेट के मुख्य द्वार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया . इस मौके पर राजाराम डांगा के स्थानिय आदिवासी ग्राम निवासी सुकु बासकी ने कहा कि इस करखाना से निकलने वाले प्रदूषण के कारण हमलोगों को तरह तरह बीमारियों से भुगतना पड़ रहा है ,लोगो को स्वांश जनित रोग,चर्म रोग जैसे बीमारी हो रही है,इसके बदले हमलोग कार्य के लिए कारखाना अधिकारी से बात चीत करने जाते हैं तो हमेशा टाल बहाना किया जाता है. कारखाना प्रबन्धन इस ग्राम के लिए न तो रास्ता घाट,न ही स्ट्रीट लाइट,न मंदिर न एम्बुलेंस की व्यवस्था आज तक किया है.इन सबकी किं व्यवस्था करनी होगी. इस इलाके में अभी जो सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है वह है पीने की पानी. यहाँ पानी का पाइप लाइन तो बिछाई गई है लेकिन उस पाइपलाइन में पानी नहीं आता है, कारण है कि कारखाना के द्वारा अधिक गहरा बोरिग कर पानी निकाल लिया जा है ,जिससे पानी का स्तर कम हो रही है,फलतः अंचल के कुंवे तालाब का पानी सूख जा रहा है . माध्यमिक ओर उच्च माध्यमिक के परीक्षा क समय पुलिस की ओर डीजे बजाने पर तो रोक लगाया जाता है ताकि परीक्षा देने वाले विधार्थीयो को उनके पढ़ाई में कोई भी दिक्कत ना हो लेकिन यहाँ जितने भी करखाना है उसके आवाज के कारण विधार्थियों की समस्या होती है, इसे लेकर पुलिस कारवाई क्यों नही करती है. आज हमलोगो से कारखाना मैनेजमेन्ट बात कर दो दिनों का समय मांग की है, अगर इन दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं होता है तो हमलोग एक बड़े अंदोलन पर जायेंगे. ओस प्रदर्शन के दौरान मानिक बासकी, सुमित्रा माजी ,दिलीप बाऊरी, लक्खी बासकी ,रामलाल बासकी, पार्वती बासकी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ