तीन बेटियों से यौन शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार



चित्तरंजन-चित्तरंजन थाना क्षेत्र में बड़ा ही चौका देने वाला मामला सामने आया है, चितरंजन रेल नगरी में तीन बेटियों से यौन शोषण के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चितरंजन रेलवे फैक्ट्री के कार्यरत 47 वर्षीय व्यक्ति पर बेटियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बेटियों ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। बेटियों के अनुसार उनकी माँ का 2016 देहांत हो गया था जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जो बर्तमान में अपने दो बच्चों के साथ गांव में रह रही है। तीनों बेटियों का आरोप है कि माँ के देहांत के बाद से ही पिता तीन बहनों का यौन शोषण कर था। बेटियों का आरोप है कि सौतेली मां द्वरा भी तीनों बहनों को प्रताड़ित किया गया है। वही शिकायत के आधार पर चितरंजन पुलिस ने रेलकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई करते हुये, आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो छोटी बेटी को घर पर ही रखा है एंव बड़ी बेटी का मेडिकल के लिये भेज दिया है। वही मामले में परिवार के लोगो एंव स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस व्यक्ति पर यौन शोषण का आरोप लगाया जा रहा है, वह गूंगा है, और बेटियों का आरोप गलत है। क्योंकि पिता लड़कियों को बहुत अच्छे से रखता था। हमें लगता है कि लड़कियां किसी के प्रलोभन में ऐसा कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा