दुर्गापुर: बांग्ला नववर्ष के मद्देनजर हर वर्ष की भांति इस बार भी द पियारलेस इन होटल की ओर से शहरवासियों के मनोरंजन के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है. जहां 14 से लेकर 16 अप्रैल 3 दिनों तक व्यंजनो के अलावा लोक सांस्कृतिक एवं आधुनिक गीतों के साथ शहर वासियों को उचित कीमतों में बेहतरीन एवं स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराया जाएगा . जिसमे महाभोज थाली, वैशाखी उफार संभार के तहत वेज , नॉनवेज व्यंजनों के साथ कई तरह के व्यंजन शामिल रहेंगे. इसकी जानकारी बुधवार होटल के जीएम मऊ चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि 3 दिन व्यापी चलने वाले महाभोज व्यंजनों का लाभ आसनसोल ,रानीगंज सहित दक्षिण बंगाल में रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ पहुंच कर लाभ उठा सकते हैं. मौके पर होटल के असिस्टेंट मैनेजर सेल्स श्रेयसी दे, मिरमय घोष सहित कई स्टाफ मौजूद थे.

0 टिप्पणियाँ