बांग्ला नववर्ष पर आसनसोल उत्सव कमेटी ने निकाली पदयात्रा




आसनसोल : बांगला नव वर्ष के अवसर पर आसनसोल उत्सव कमेटी की ओर से शनिवार की सुबह आसनसोल में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा गिरजा मोड़ से आरंभ होकर हट्टन रोड ,  निगम मुख्यालय मोड़ होते हुआ राहा लेन  जिला तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पहुंची। पयात्रा में राज्य मंत्री मलय घटक, पाण्डेश्वर के विधायक सह पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, निगम चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वशीमुल हक, जिला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, मेयर परिषद  गुरुदास चटर्जी, दिव्येंदु भगत, इंद्राणी मिश्रा, बोरो चेयरमेन अनिमेष दास, जिला टीएमसीपी के कोऑर्डिनेटर अभिनव मुखर्जी, विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक आदि शामिल थे। राज्य मंत्री मलय घटक ने सभी को नव वर्ष की शुभ कामना देते हुए सबके मंगल की कामना की। बंगाल के मनीषियों और समाज के प्रति किये गए उनके कार्यों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में बहुत से मनीषियों और महापुरुषों ने जन्म लिया था और बंगाल का मान बढ़ाया। कवि गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर, सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, विनय बादल दिनेश, बंकिम चंद्र आदि ने बंगाल का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया और आज हम इनके कारण गोर्वान्वनित बौद्ध करते हैं। बंगाल के वासी हमेशा इनके ऋणी रहेंगे। आसनसोल उत्स्व कमेटी को इस आयोजन के लिए उन्होंने बधाई का पात्र बताया। नव वर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाउल संगीत प्रस्तुत किया गया।  शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों से आये बाउल कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता