भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिलेगा नागरिक सम्मान




आसनसोल : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति की ओर से आगामी 11 मार्च 2023 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सांसद डॉ सुकांत मजूमदार को नागरिक सम्मान दिया जाएगा। उक्त जानकारी दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के संस्थापक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बर्नपुर स्थित स्मारक कार्यालय में रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को  प्रचार-प्रसार करने के लिए समिति कार्य करती है। समिति के द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है। हम लोग जरूरतमंदों के बीच भोजन, वस्त्र,पाठ्य सामग्री इत्यादि समय-समय पर वितरण करते रहते हैं। इस दौरान समाज में बेहतर सेवा देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाता है। जिसमें डॉक्टर,शिक्षाविद समाजसेवी शामिल है।इसी के तहत हमलोग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जो शिक्षाविद हैं, डॉक्टरेट किए हैं और बालूरघाट से सांसद भी हैं। उनको 11 मार्च सुबह 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति कार्यालय में नागरिक सम्मान देंगे। उन्होंने बंगाल के राजनीतिक परिस्थिति पर भी चर्चा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विवेकानंद भट्टाचार्य परिमल पाल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता