जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल में दिव्यांगो एवं मूक बधिर विद्यार्थियों के लिए फिजियोथेरेपी कार्यशाला





 जामुड़िया : जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड चार स्थित हिंदी हाई स्कूल में दिव्यांगों एवं मूक बधिर विद्यार्थियों के लिए फिजियोथेरेपी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में दुर्गापुर, बर्दवान एवं कोलकाता से आये एक्सपर्ट ने दिव्यांगों को जहाँ फिजियोथेरेपी के माध्यम से अपंगता से निजात दिलाने के लिए तरह तरह के उपाय बताया. वहीं मूक बधिर विद्यार्थियों को आये एक्सपर्ट ने खुद मूक बधिर का स्वांग रचकर उन्हें मुख से बोलने का अभ्यास कराया .इस कार्यशाला में शिक्षा चक्र एक के सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मूक बधिर एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए यह फिजियोथेरेपी कर्मशाला आआयोजित किया गया था.इस कार्यक्रम के बारे में शिक्षा चक्र एक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से दिव्यांगों एवं मूक बधिर विद्यार्थियों के लिए प्रति वर्ष ही इस प्रकार का आयोजन किया जाता है, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से उसे स्वास्थ्य लाभ मिलता रहे ,उसका जानकारी दिया जाता है और मूक बधिर बच्चे जो अपने माता पिता और परिवार से बात नहीं कर सकते हैं, उन्हें इशारे से बात करने का अभ्यास कराया जाता है . इस शिविर के मौके पर प्रधानाध्यापक सह जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल के शिक्षक प्रभारी रोहनराम रजक , कौशलेश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार