जमुरिया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के ओबीसी और एससी, एसटी सेल के नई कमेटी गठित





जामुड़िया - जामुड़िया थाना मोड़ स्थित ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस कार्यलय में ओबीसी ओर एससी सेल की नई कमेटी की घोषणा सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर किया गया. इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल ओबीसी ओर एससी सेल के जिला अध्यक्ष मोहन धीवर ने पत्रकारों से इस बारे में कहा कि आज ब्लॉक एक एससी औऱ ओबीसी नये कमेटी की घोषणा हुई . इसका सर्वप्रथम कार्य संगठन को और मजबूती करना है. उन्होंने कहा कि जितने भी वार्ड हैं उन वार्डों के पदाधिकारियों के साथ नई कमेटी के पदाधिकारी मिलकर कर अपना कार्य करेंगे ताकि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचे. इस कमेटी के पदाधिकारियों का दायित्व रहेगा कि वह लोगों को समझाएं कि क्यों तृणमूल कांग्रेस के साथ रहना चाहिए ,क्योंकि तृणमूल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एससी तथा ओबीसी समुदाय के लोगों के हितों के बारे में सोचती है. उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं शुरू की गई हैं .उन पर योजनाओं के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना कि सभी पर योजनाओं का लाभ लोगों को मिले यही इस कमेटी का मुख्य कार्य होगा . एससी ओबीसी ब्लाक एक के अध्यक्ष तरुण दास ने भी नई कमेटी गठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस नई कमेटी मे जामुड़िया के 13 वार्डों में अध्यक्ष पद दिया गया है . मदन तोड़, चुरुलिया ओर रोटीबाटी में 3 अंचल अध्यक्ष चुना गया है. जिस तरह से केंद्र सरकार एससी ओबीसी के अधिकारों का हनन कर रही है और पूरे देश में उनके ऊपर एक तरह से हमले किए जा रहे हैं. उसके खिलाफ आवाज उठाना और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में एससी ओबीसी वर्ग के लोगों को जानकारी देना है. इस कमेटी का प्रमुख उद्देश्य होगा वही ब्लॉक एक उपाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एससी तथा ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए काफी मेहनत की है काफी पर योजनाएं बनाई हैं .जामुड़िया पंचायत समिति के सह सभापति रेणुका बाउरी हो या पश्चिम बर्दवान जिला सभाधिपति सुभद्रा बाऊरी यह दोनों ही एससी ओबीसी समुदाय से आती है और वह इन लोगों की मुश्किलों को अच्छी तरह से समझती हैं .उन्होंने कहा कि इस कमेटी का मकसद राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना होगा और बिना किसी दबाव के लोगों को यह समझाने की आवश्यकता है कि क्यों तृणमूल के साथ रहना ही एससी ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है, क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में यही एकमात्र पार्टी है जो सही मायनों में इस वर्ग के लोगों के लिए सोचती है. इस मौके पर विष्णु रूईदास, सनत भट्टाचार्य, रंजन रुईदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन