ईस्टर संडे पर रानीगंज चर्च में हुए धार्मिक अनुष्ठान




 रानीगंज-ईसाई समुदाय के पवित्र त्योहार ईस्टर संडे के अवसर पर रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके स्थित वेसलियन मेथाडिस्ट चर्च के तरफ से कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. इस मौके पर यहां चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना की. उसके बाद एक नगर कीर्तन निकला जो कि बल्लभपुर क्रिश्चन पाड़ा में जाकर समाप्त हुई. इस मौके पर चर्च के रेवरन सुमंत दास सचिव अल्फ्रेड दफादार और पूर्व सचिव शुभाशीष दास सहित बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे. आपको बता दें कि गुड फ्राइडे के बाद जो रविवार पड़ता है ईसाई समुदाय के लोगों का मानना है कि उस दिन ईसा मसीह का पुनर्जन्म हुआ था और उन्होंने उनको सूली पर चढ़ाने वाले लोगों को माफ कर दिया था. उन्होंने कहा था कि जो लोगों ने सूली पर चढ़ा रहे हैं, उनको नहीं पता कि वह क्या कर रहे हैं ईसाई समुदाय के लोगों का मानना है की गुड फ्राइडे के दो दिन बाद पड़ने वाले ईस्टर संडे पर ईसा मसीह का पुनर्जन्म हुआ था . वहीं चर्च के पूर्व सचिव ने कहा कि आज के दिन ईसा मसीह का फिर से जन्म हुआ था. 3 दिन पहले उनको सूली पर चढ़ाया गया था, लेकिन उन्होंने अपने ऊपर अत्याचार करने वालों को भी माफ कर दिया और मानवता का संदेश दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान