जामुड़िया - जामुड़िया थाना मोड़ बस स्टैंड स्थित तृणमूल कांग्रेस ब्लाक एक कार्यलय में तृणमूल कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश अनुसार ब्लाक एक युवा अध्यक्ष मृदुल चक्रवर्ती ने नये कमिटी की घोषणा होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्तायों में खुशी का माहौल बना हुआ है.वहीं इस बार नये चहरे में जामुड़िया चैंबर आफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सचिव महेश कुमार सावाड़िया को जामुड़िया बाज़ार का सचिव का कार्य भार सौंपा गया है .इसे लेकर जामुड़िया बाज़ार के व्यवसायियों में एक खुशी का माहौल बना हुआ है. इस विषय में जानकारी देते हुए महेश कुमार सवाड़िया ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने जिस उम्मीद ओर भरोसे के साथ हमें जेनरल सेकरेटरी का कार्य भार जामुड़िया बाज़ार के लिए सौंपा गया है, मै उनके इस उम्मीद पर खरा उतरूंगा ओर यहाँ के व्यवसाइयों के लिए दिन रात कार्य करूंगा, किसी को शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा. यहाँ के औधोगिक क्षेत्र में कार्यरत यहाँ के श्रमिकों के लिए जो भी सहयोग चाहिए हमारे तरफ से उन्हें पुरा सहयोग किया जायेगा.


0 टिप्पणियाँ