रामनवमी के दसवें दिन कुल्टी के विभिन्न अखाड़ा कमिटियों ने निकाला आखाड़ा, रही पुलिस की कड़ी व्यवस्था





बराकर : रामनवमी के दसवें दिन रविवार को कुल्टी के विभिन्न अखाड़ा कमिटियों ने अपने-अपने अखाड़े परिसर से आखाड़ा निकाला। इस दौरान कमेटियों ने गणमान्य व्यक्तियों को पगड़ी और एवं उत्तरीय देकर समानित किया। इस दौरान सेंट्रल अखाड़ा कमिटी केंदुआ बाजार 6 नम्बर गेट, रांची ग्राम अखाड़ा कमिटी, पत्थर खाद महाबीर अखाड़ा, ईटा भट्ठा महाबीर अखाड़ा, हरिजन महाबीर अखाड़ा खिलानधौड़ा, श्री श्री महाबीर अखण्ड अखाड़ा लोकोलाइन 12 नम्बर सहित कई अन्य अखाड़ा कमिटियों ने भी लोगो को समानित किया। राचीग्राम अखाड़ा कमिटी के सुमित खाटू वाला तथा नंद किशोर खाटू वाला ने स्थानीय बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार तथा बराकर चेंबर अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल को पगड़ी एवं मोमेंटो देकर समानित किया।

पार्षद ललन मेहरा ने डॉ पोद्दार, पूर्व पार्षद प्रेमनाथ साव पार्षद वकील दास, राजकुमार सिह, रंजीत राय, संजय साव, नारायण यादव को सभी अखाड़े वालो ने पगड़ी देकर समानित किया।

अखाड़ा कमेटी में राजिन्दर पोद्दार, अनूप सर्राफ, राजेश सिन्हा, दशरथ यादव, मुकेश यादव, नीरज चौधरी, रोहित चौधरी, रितिक, अमित, रघुवर चौधरी सहित अन्य लोग सक्रिय थे। अखाड़े में शांति बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात की गई थी। स्थानीय विधायक डॉ अजय पोद्दार ने भी अखाड़े में प्रदर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता