दुआरे सरकार के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है-माकपा नेता हेमंत प्रभाकर




 रानीगंज-रानीगंज माकपा ने शनिवार को रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत स्तिथ रघुनाथ चौक हिंदी स्कूल में लगाए गए दुआरे सरकार परियोजना के शिविर के दौरान माकपा की बल्लभपुर क्षेत्रीय समिति के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने कैंप क्षेत्र के समीप नुक्कड़ सभा कर विरोध जताया. माकपा नेता हेमंत प्रभाकर ने इस दौरान कहा कि दुआरे सरकार के नाम पर जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.यह कैंप स्कूल चलने के दिनों में स्कूल के भीतर पूरा किया जाता है,जिससे छात्रों के शिक्षा पर असर पड़ती है. ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से 20 अप्रैल तक दुआरे सरकार शिविर लगाने का फैसला लिया है. पहले चरण में आवेदन शिविर 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगा, इसके बाद 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सेवा वितरण शिविर का दूसरा दौर चलेगा. बताया जा रहा है कि इस कैंप में कुल 32 परियोजनायों के लिए आवेदन किया जाएगा. और शनिवार को जब यह शिविर चल रहा था उस वक्त दुआरे सरकार परियोजना शिविर में लोगों को उचित सेवा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सीपीआईएम द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया.हेमंत प्रभाकर ने कहा कि दुआरे सरकार परियोजना शिविरों में पैन और आधार कार्ड लिंक मुफ्त करने होंगे. लोगो से बार बार पर फार्म भरने के बावजूद आम लोगों को सेवा नहीं मिल रही है. उनका आरोप है कि दुआरे सरकार के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है, उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार केवल दुआरे सरकार के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है,बुजुर्ग भत्ते के लिए फार्म भरने पर भी सेवा नही मिलती . इसलिए उन्होंने विभिन्न रिक्त पदों के लिए पारदर्शी तरीके से कर्मचारियों की नियुक्ति कर सरकारी विभाग के माध्यम से नियमित रूप से यह सेवा प्रदान करने की मांग की . उन्होंने आरोप लगाया इस कैंप में सेवाएं लेने के लिए फॉर्म भरने के 50 रुपये लिए जा रहे हैं . इस मौके पर बल्लभपुर क्षेत्र के माकपा कार्यकर्ता आजादी प्रसाद, शाश्वती मित्रा गुरुपदों बाउरी और अन्य सीपीआईएम नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे. हेमंत प्रभाकर ने टीएमसी पर प्रहार करते हुए कहा कि दुआरे सरकार एक बहुत बड़ा मजाक बनकर रह गया है ,यहां पर बार-बार फॉर्म भरने के बावजूद भी लोगों को सेवाएं नहीं मिलती उन्होंने कहा कि चाहे बुजुर्ग भत्ता हो या विधवा पेंशन बार-बार फॉर्म फिल अप करने के बाद भी लोगों को सेवाएं नहीं मिल रही हैं, इसलिए लोग अब इन शिविरों में नहीं आ रहे हैं .उन्होंने कहा कि आज जिस स्कूल में शिविर लगाया गया है वहां पर स्कूल चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी यहां पर शिविर लगाया गया है उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर तो वैसे ही गिर गया है लेकिन आज स्कूल चलने के समय इस शिविर को लगाकर उन्होंने साबित कर दिया कि शिक्षा को लेकर वह कितना संजीदा है .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता द्वारे सरकार शिविर में फॉर्म भरने के लिए पैसे ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके बाद भी जहां भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे वह विरोध प्रदर्शन करेंगे .उनकी मांग है कि रिक्त पदों पर लोगों की नियुक्ति की जाए वह भी पारदर्शी तरीके से. उसके बाद दफ्तरों के जरिए यह सारी सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जाए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता