आसनसोल के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम सख्त, अवैध निर्माण पर चलेगा मेयर का बुलडोजर




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आसनसोल का सौंदर्यीकरण करने को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आसनसोल के सौंदर्यीकरण में अवैध अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधक है जिसे लेकर मेयर ने निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन को दखल करने वाले और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसे लेकर निगम की ओर से मंगलवार को मेयर सहित पुरी टीम गिरजा मोड़ से लोको टनल तक निरीक्षण किया। आगामी 28 अप्रैल तक सभी को अपने आप सरकारी जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया। यदि अपने से कोई खाली नहीं करता है। निगम के टीम जाकर तोड़ देगी। इस संबंध में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल निगम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। और जहां भी अवैध निर्माण या अवैध तरीके से अतिक्रमण किया रहेगा उनको समय दिया जाएगा अगर समय के अंदर अतिक्रमण करने वाले खुद ही अतिक्रमण को नहीं हटाते हैं तो नगर निगम की तरफ से प्रशासन के सहयोग से उसे हटा दिया जाएगा। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वाशीमुल हक, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा नगर निगम के मुख्य अधिवक्ता सुदीप्त घटक, आसनसोल दक्षिण थाना के आईसी कौशिक कुंडू, आसनसोल साउथ ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल सहित आसनसोल नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों ने जीटी रोड के किनारे स्थित दुकानदारों से बातचीत की और उनको समझाया कि प्रशासन की तरफ से उनको जो दुकानें ऐलाट की गई है। वह उसी में सीमित रहें। जीटी रोड के किनारे जो फुटपाथ है। उस पर अतिक्रमण न करें । इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम ने संयुक्त रूप से गिरजा मोर से लेकर आसनसोल बस स्टैंड जाने के रास्ते में जीटी रोड के किनारे बनी दुकानों का निरीक्षण किया और जहां भी अवैध अतिक्रमण या अवैध निर्माण देखा गया। उस दुकान के मालिक से बात की गई और उनको यह बताया गया कि आसनसोल को सुंदर रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन दुकानदारों को यह हिदायत दी गई कि वह खुद से ही इन अवैध अतिक्रमणों को हटा ले। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो आने वाले समय में प्रशासन द्वारा कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसनसोल हम सब का शहर है और इसको सुंदर रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। ऐसे में हम सभी को प्रशासन की इस कार्रवाई में सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी वैध दुकानदार हैं उनको डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। आसनसोल नगर निगम और प्रशासन किसी भी गरीब जरूरतमंद के रोजगार कुछ छीना नहीं चाहता। लेकिन जो भी अवैध अतिक्रमण है। उसे भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता