रानीगंज-घर की छोटी बेटी रामनवमी के महावीर अखाड़े में लाठी खेल में शामिल होने गयी थी, और लाठी का खेल देखने के लिए परिवार के सदस्य गये थे,इस दौरान चोरी की घटना घट गई .मिली जानकारी के अनुसार छोटी बेटी रामनवमी के महावीर अखाड़ा में लाठी का खेल खेलते देखने के लिए घर के सभी सदस्य शुक्रवार की संध्या चिनकुट्टी मोड़ गए थे. उस समय घर में किसी न होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर के दरवाजा तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिये. रामनवमी की शोभायात्रा से लौटने के बाद दिहाड़ी श्रमिक के रूप में दर्जी के घर के परिजन घर में चोरी की घटना देख पड़ोसी भी सहम गये. रानीगंज के बस स्टैंड बर्न्स प्लॉट अंचल में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को रानीगंज में निकाली गयी शोभायात्रा में 12वीं कक्षा की छात्रा आरती सिंह ने लाठी खेल में हिस्सा लिया और उसे देखने सभी परिजन चले गये थे. घर के मालिक दीपक सिंह और घर के अन्य सदस्य वापस जब आए और देखा कि घर में, चोरों ने हाथ साफ किया है, उनकी नवविवाहित बड़ी बेटी की नकदी 20 हजार और अलमारी में कुछ सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए. उन्होंने रानीगंज थाने को सूचना दी, रानीगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की एक विशेष टीम ने आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है.



0 टिप्पणियाँ