9 सूत्री मांगों को लेकर रानीगंज माकपा एरिया कमेटी की ओर से बल्लभपुर ग्राम पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा




रानीगंज-गुरुवार को माकपा रानीगंज एरिया कमेटी की तरफ से 9 सूत्री मांगों के समर्थन में बल्लभपुर ग्राम पंचायत की प्रधान को एक ज्ञापन सौंपा गया. इसके जरिए मनरेगा के बकाया राशि के भुगतान, मनरेगा का काम फिर से शुरू करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी गरीबों को घर उपलब्ध कराने, घर घर पानी देने सहित 9 सूत्री मांगों को प्रधान के सामने पेश किया गया . इस दौरान माकपा नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि जिस तरह से पंचायत आम जनता को लूटने का माध्यम बन चुकी है, इसके खिलाफ आज वामपंथी या आंदोलन कर रहे हैं. उन पंचायत प्रधान के सामने 9 सूत्री मांगे रखी गई, अगर आने वाले समय में इन मांगों को नहीं माना गया और यहां की जनता को सुविधा प्रदान नहीं की गई तो वामपंथी आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन करेंगे. उनका कहना था कि केंद्र सरकार मनरेगा का पैसा नहीं दे रही है, इसके लिए ममता बनर्जी राज्य में धरना प्रदर्शन का नाटक कर रही हैं .अगर वह सच में इस मामले को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें दिल्ली में जाकर प्रदर्शन करना चाहिए . हालांकि इस विषय में पंचायत प्रधान ममता प्रसाद ने कहा कि जो भी दिक्कत यहां रही है, वह इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार का पैसा रोक दिया है जिससे गरीब जरूरतमंदों को सुविधा प्रदान करने में असुविधा हो रही है. वहीं उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि टीएमसी के नेता प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलवाने के नाम पर लोगों से पैसे ले रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन