रानीगंज-बुधवार को 14 सूत्री मांग को लेकर रानीगंज में सीटू से सम्बद्ध कृषक सभा व खेत मजदुर संगठन ने रानीगंज के डॉल्फिन मैदान क्षेत्र से होते हुए विरोध रैली निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया. उन्होंने दिल्ली चलो अभियान का समर्थन किया और आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार एक के बाद एक जनविरोधी नीतियां लागू कर आम जनता को संकट में डाल रही है. साथ ही रोजमर्रा की चीजों की कीमतों वृद्धि, बेरोजगार युवकों को रोजगार, राष्ट्रीय संसाधनों के निजीकरण का विरोध, स्थानीय बर्न्स और बालको कारखानों की भूमि पर नए कारखाने स्थापित करके बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की . इसके साथ ही संगठनों की तरफ से काला बिजली अधिनियम को निरस्त करने की मांग नई शिक्षा नीति को रद्द करने श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 26000 रुपए करने और पेंशन कम से कम 10,000 रुपए करने की मांग की.इस अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक व सीटू नेता रुनू दत्ता, सुप्रिया रॉय, दिब्येंदु मुखर्जी, कृष्णा दासगुप्ता, संजय प्रमाणिक आदि ने इस सभा का नेतृत्व किया.

0 टिप्पणियाँ