एक ही नारा ,एक ही नाम,जय श्री राम के जय घोष के साथ रामनवमी की निकली शोभायात्रा







 रानीगंज : रामनवमी के दूसरे दिन विश्व हिंदू परिषद रानीगंज प्रखंड द्वारा शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.एक ही नारा एक ही राम जय श्री जय श्री राम के नारे के साथ शांतिपूर्ण रूप से शोभायात्रा यात्रा सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली.स्वंय पुलिस आयुक्त सुधीर नीलकांतम के साथ काफी संख्या में पुलिस अधिकारी ,रैफ ,कॉम्बैट के जवान इस शोभायात्रा के सामने में मौजूद थे . रानीगंज की सभी 40 पूजा कमेटियां अपने अपने क्षेत्र से बैंड-बाजा विभिन्न तरह की झांकियों के साथ शोभायात्रा यात्रा के आरम्भ स्थल श्री सीताराम जी भवन के पास पहुंची एवं वहां से बड़ा बाजार, मारवाड़ी पट्टी, तिलक रोड, चीन कोठी मोड, स्टेशन, एनएसबी रोड होते हुए शिशु बागान मोड़ ,दाल पट्टी ,इतवारी मोड़ ,सी आर रोड होते हुए वापस आरम्भ स्थल में आकर समाप्त हुई. सभी राम भक्तों द्वारा जय श्रीजय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे एवं सभी को केसरिया गुलाल लगाया जा रहा था.अखाड़ा में विभिन्न तरह की झांकियां मौजूद थी,कोई श्री राम बना था, कोई हनुमान बना था तो कोई भगवान शिव बना था। शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के दुर्गा वाहिनी की महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लीं.सभी भक्त बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते दिखे। 

शोभायात्रा देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ जमी रही।

शोभायात्रा में बागेश्वर धाम की भी छवि दिखी साथ ही हिंदू राष्ट्र की मांग के बैनर भी देखे गए.

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे रानीगंज शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. सुबह से ही रानीगंज शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था एवं दोपहर बाद से छोटे वाहनों का भी प्रवेश बंद कर दिया गया था। पंजाबी मोड़ से लेकर शहर के हर मोड़ नुक्कड़ गलियों पर पुलिस के जवान तैनात थे. विशेषकर राजा बांध मोड़,तारबंग्ला मोड़,इतवारी मोड़ पर पुलिस की विशेष व्यवस्था रही, क्योंकि 2019 में रामनवमी की जुलूस में दो गुटो आपस में भिड़ गए थे जिसमें एक पुलिस अधिकारी का हाथ बम से उड़ गया था. इस घटना की वजह से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद थी, इसलिए पुलिस ने पहले से ही जुलूस में हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके अलावे तृणमूल के नेताओं में आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पॉल, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, एमएमाआईसी दिव्येंदु भगत, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ब्लाक टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव सहित रानीगंज के पार्षद मौजूद थे. शोभा यात्रा का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सराफ ने देते हए दावा करते हुए कहा हमलोगों ने एक लाख लोगो जे शामिल होने का उम्मीद किया था ,एक लाख से अधिक राम भक्त सड़को पर है,आज शहर भगवामय हो गया. जबकि शोभायात्रा में रानीगंज ब्लॉक विश्व हिंदू परिषद सचिव शुभम राउत, मनीष कुमार, तेज प्रताप, लालू शर्मा दुर्गा वाहिनी की ऋतु सिंह सहित संगठन के तमाम सदस्यगण मौजूद थे.

इस दौरान अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पूरे शिल्पांचल में रामनवमी पर जुलूस निकली है. आज आसनसोल जामुड़िया में भी जुलूस निकली. यहां रानीगंज में मैं जुलूस में शामिल हुई.रामनवमी पर रामराज की परिकल्पना की जाती है कि राम के राज में जिस तरह से जनता शांति पूर्वक सुख सुविधा के साथ रहती है। उस तरफ से ही सभी राज्य में राज चाहिए, परंतु यहां पश्चिम बंगाल में जिस तरह का राज चल रहा है. उसे हमलोग बर्दाश्त करने पर बाध्य हैं. इसके लिए हमलोगों की लड़ाई चल रही है। पूरे राज्य में दुर्नीति की सरकार है. उन्होंने जितेंद्र तिवारी के विषय पर कहा कि उन्हें छाती में दर्द है परंतु उन्हें सही सही इलाज नहीं मिल रहा है. आसनसोल से उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया उन्हें ले जाने में काफी देर की गई. उनके साथ काफी अत्याचार हो रहा है। बर्दवान से उन्हें पीजी रेफर किया गया जहां उन्हें बेड नहीं मिला. वहीं दूसरी ओर अन्य कोई तृणमूल नेता होता तो क्या बेड नहीं मिलता ? वहीं अनुव्रत मंडल को हाथ में, कान में कहीं भी दर्द होने से उसे तुरंत व्यवस्था देकर इलाज कराया जाता है. भाजपा के इतने बड़े नेता होने के बावजूद उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है. यह कैसा नियम है कि उन्हें पीजी में बेड नहीं मिला उसके बाद उन्हें प्रेसिडेंसी जेल भेज दिया गया. इन अत्याचार के खिलाफ हमारी लड़ाई चलती रहेगी.

 रानीगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव ने रानीगंज वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज शोभायात्रा में पूरा रानीगंज एक साथ निकला है इसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि इतने शांतिपूर्ण ढंग से दोरानीगंज वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज शोभायात्रा में पूरा रानीगंज एक साथ निकला है। इसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि इतने शांतिपूर्ण ढंग से लोग शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभायात्रा में सभी पार्टी एवं सभी धर्म जाति के लोग मौजूद होकर भाईचारे का मिसाल दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन