आसनसोल-आसनसोल नगर निगम के मिशन निर्मल बांग्ला के तहत स्वच्छता मशाल अभियान का आयोजन किया गया.जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने आसनसोल के विभिन्न इलाके में रैली के माध्यम से आम जनता को सचेतन किया, इप्सिता राय कोऑर्डिनेटर स्वच्छता अभियान के तहत बताया कि हम लोग आम जनता को इस रैली के माध्यम से जनता को यह बता रहे हैं कि आप जहां तहां कचरा ना फेंके .कचरे की जगह में ही अपना कचरा फेंके. जब नगर निगम का कर्मचारी कचरा लेने आए तब उसके हाथ में ही कचरा दे, एवं प्लास्टिक मुक्त आसनसोल को बनाने के लिए आप लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें .प्लास्टिक एवं कचरा गंदी नालियों में ना फेंके ,जिसके कारण नालियों का पानी जाम हो जाता है ,और समस्या बन जाती है .हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि आसनसोल को स्वच्छ और साफ सुथरा आसनसोल बनाए.

0 टिप्पणियाँ