जामुड़िया-जामुड़िया ब्लाक दो स्थित परसिया ग्राम पंचायत इलाके के पंचायत समिति सदस्य एवं स्थानीय लोगों के द्वारा इलाके के 2 जर्जर सड़कों को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र कुछ महीने पहले लिखा गया था. इस पत्र में मुख्यमंत्री से जर्जर हुए सड़क मरम्मत को लेकर गुहार लगाई गई थी .सड़क का निर्माण हो एवं स्थानीय लोगों रास्ते से आने जाने में सुविधा रहे. सोमवार को जामुड़िया ब्लॉक की ओर से इस पत्र के जवाब में परसिया इलाके के वासियों के लिए खुशखबरी आई.मंगलवार को इसी संदर्भ में परसिया पंचायत के इंजीनियर बलाबी राय, पंचायत समिति सदस्य ऊदीप सिंह एवं स्थानीय इलाके के युवाओं के द्वारा पंचायत की दोनों सड़कों का नापी कर जायजा लिया गया, जिसमें परसिया पंचायत के डंगाल पाड़ा से केन्दा लाइन तक 1250 मीटर के लिए एक करोड़ एवं परसिया 6,7 नंबर इंक्लाइन से ढंढाड़ीह के बंद ओसीपी तक 500 मीटर के लिए 45 लाख की राशि आवंटित की गई है.ज्ञात हो कि वर्तमान समय में परसिया से ढंढाड़ीह बंद ओसीपी तक की 500 मीटर की सड़क की अवस्था काफी जर्जर है, जिससे इलाके के लोगों को जाने आने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर परसिया पंचायत के डंगाल पाड़ा से केंदा लाइन तक 1250 मीटर की सड़क की अवस्था भी जर्जर है एवं कच्ची सड़क है. इस रास्ते का स्थानीय लोग केंदा, हरिपुर,पांडेश्वर जाने के लिए उपयोग करते हैं जो कि वर्तमान समय में काफी जर्जर है .इस संदर्भ में जामुड़िया ब्लॉक के शिक्षा विभाग कर्माध्यक्ष उदिप सिंह ने बताया कि परसिया पंचायत इलाके में दो रास्ते का निर्माण स्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी फंड से किया जाएगा. इसके लिए आज इस रास्ते की नपाई की गई. उन्होंने कहा कि डंगाल पाड़ा से खास केंदा रेलवे लाइन तक के रास्ते का निर्माण किया जाएगा, वहीं एक और सड़क परसिया 6,7 नंबर इनक्लाइन से लेकर बंद ओसीपी तक कि सड़क का आज रास्ते की नपाई की गई. उन्होंने बताया कि पहली सड़क हरिपुर बाजार की तरफ जाता है जिस पर से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं .इस रास्ते का जल्द से जल्द निर्माण हो जाएगा जिससे यहां के रहने वाले लोगों को भारी सहूलियत होगी. इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस रास्ते के निर्माण के लिए राशि आवंटित की है.



0 टिप्पणियाँ