रांनीगंज- बीजेपी सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमला के प्रतिवाद में रानीगंज भाजपा मंडल एक के तरफ से संगठन के रांनीगंज मण्डल अध्यक्ष देवजीत खां के नेतृत्व में रानीगंज थाना के बाहर प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया . इस बारे में जानकारी देते हु देवजित खां ने बताया कि कल कूचबिहार में जिस तरह से बीजेपी सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमला हुआ उसके खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे टीएमसी के गुंडे हैं , उन्होंने ही इस हमले को अंजाम दिया . देवजीत खां ने कहा कि आज भाजपा मंडल एक की तरफ से इस हमले की कड़ी निन्दा करते हुए और टीएमसी के गुंडों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया तथा ज्ञापन सौंपा गया.इस मौके पर देवज़ित खां के अलावा शमशेर सिंह, सभापति सिंह, रवि केसरी, कौशिक मुखर्जी ,जयंत मिश्र सहित भाजपा मंडल एक के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ