आसनसोल : ईसीएल के सीएमपीडीआईएल कार्यालय में कार्यरत लगभग 200 अस्थाई कर्मियों ने 6 माह के बकाया वेतन भुगतान की मांग पर मंगलवार को सीएमपीडीआई कार्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन में सीएमपीडीआईएल के कार चालक, सफाई कर्मी, सुरक्षाकर्मी सहीत कई विभागों के 200 अस्थाई कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान कर्मियों ने बताया कि उनका बीते 6 महीने से वेतन बकाया है। ठेकेदार से बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी उनका वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण हमलोगों को परिवार का पालन पोषण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी समस्याओं को बार-बार ठेकेदार और अधिकारियों से अवगत कराएं। लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं निकला। इसलिए आज से हमलोग भूख हड़ताल में शामिल हो गए। इस मामले को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। हम लोगों की मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग यूं ही भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ