स्वामी भूमानंद जी महाराज आश्रम में शिव मंदिर का उद्घाटन समारोह




रानीगंज-रानीगंज के नारायण कुड़ी मथुरा चंडी में नवनिर्मित स्वामी भूमानंद जी महाराज आश्रम में नई शिव मंदिर का उद्घाटन एवं पूजा अर्चना काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. कोलकाता विश्वविद्यालय के प्राध्यापक सुधीर चंद्र चक्रवर्ती के सानिध्य में मंदिर में पूजा अर्चना और हवन संपन्न हुई, मंदिर के स्थापना दिवस पर आसपास के हजारों सैकड़ों भक्तों ने सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद लिया और मंदिर की स्थापना की खुशी जाहिर की. बनारस के पंडितों द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई जिसमें रुद्राभिषेक, महायज्ञ, भजन कीर्तन और धर्म सभा के साथ स्थापना दिवस का समापन रविवार को किया जाएगा.

आश्रम के प्रमुख स्वामी विश्वरूप जी महाराज ने बताया कि एक समय था जब मंदिर की भूमि वीरान थी उस पर कुछ भी नहीं था, लेकिन इसी मंदिर के अपने निकट मां मथुरा चंडी का मंदिर भी था, जिसका हर्षोल्लास के साथ जीर्णोद्धार हुआ, वहीं दूसरी ओर ग्रामवासियों एवं भक्तों के प्रयास से यहां भू आनंद आश्रम की स्थापना की गई और एक तरफ राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना हुई तो दूसरी तरफ भगवान शिव मंदिर का निर्माण और स्थापना किया गया, जिससे ग्राम वासियों में काफी खुशी देखी गई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान