भारत विकास परिषद ने विवेकानंद सेवा केंद्र चैरिटेबल डिस्पेंसरी को गरीब असहाय लोगों के लिए दवाइयां प्रदान किया







रानीगंज - भारत विकास परिषद रानीगंज शाखा की और से गुरुवार को कुमार बाजार स्थित विवेकानंद सेवा केंद्र आश्रम द्वारा चलाये जा रहे डिस्पेंसरी में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के इलाज के लिए दवाइयां प्रदान की गयी. इस अवसर पर रानीगंज के समाजसेवी राज कुमार क्याल, डॉ निरापद मण्डल, संजय बाजोरिया,प्रदीप बाजोरिया,पवन बाजोरिया,आरूमय कुंडू ,दलजीत सिंह,राजेश गनेडिवाल,समीर रॉय आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया एवं उनके भाई समाजसेवी संजय बाजोरिया तथा पवन बाजोरिया ने बताया बीते कई वर्षों से उनके पिता स्वर्गीय रामअवतार बाजोरिया जी ने गरीब असहाय लोगों के निःशुल्क इलाज के लिए प्रत्येक माह 25 से ₹30 हजार रुपए मूल्य की दवाइयां विवेकानंद सेवा केंद्र डिस्पेंसरी में देते थे, उन्हीं के आदर्श पर चलकर हम लोग निरंतर प्रत्येक दो महीने पर 30 हजार रुपयों की दवाइयां प्रदान कर रहे हैं,यहां पर प्रत्येक दिन सुबह एवं शाम को डॉक्टर द्वारा निःशुल्क इलाज कर उन्हें मुफ्त दवाईयां दी जाती है. इसके अलावा भी.संस्था द्वारा अन्य जगह में भी निरंतर हम लोग जरूरतमंद लोगों को दवाइयां देने के साथ निशुल्क इलाज करवाते है . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार राजकुमार क्याल ने कहा कि रानीगंज कोयलाअंचल के विशिष्ट समाजसेवी स्वर्गीय राम अवतार बाजोरिया के द्वारा सेवा के कई कार्य शुरू किए गए थे, उनके रहते हुए प्रत्येक क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका उद्देश्य था. सेवा कार्य में वे निरंतर ततपर रहते थे . श्री राम अवतार बाजोरिया के रास्ते पर आज उनके पुत्र भी चल रहे हैं उनके पुत्रों ने भी समाज सेवा के क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है. लगातार सेवा का कार्य करना ही अपने जीवन का मकसद उन् लोगो ने भी बना लिया है. डॉ निरापद मंडल ने कहा कि इस तरह के समाजसेवी को हमारे समाज में काफी जरूरत है जो अपने से ज्यादा दूसरों के बारे में ज्यादा ध्यान देते हैं सेवा के कार्य में निरंतर आगे रहते हैं. समाजसेवी संजय प्रदीप एवं बाजोरिया ने कहा कि उनके पिता का निर्देश था जब भी कोई जरूरतमंद अगर आशा लेकर हमारे यहां आता है तो अवश्य ही उसकी मदद करें, इसलिए हम लोग अपने पिता से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए गये मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर इस कार्य में हमें हिम्मत दे एवं यही ईश्वर से हम हमेशा प्रार्थना करते हैं,की यथासम्भव लोगो की मदद कर सकें. इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता