सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत जामुड़िया ट्रैफिक पुलिस द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली






 जामुड़िया - आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अन्तर्गत जामुड़िया थाना एवं जामुड़िया ट्रफिक गार्ड की और से सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर बुधवार को थाना मोड़ बस स्टैंड से हाथो में बैनर लेकर सेफ ड्राइव सेव लाइफ़ के तहत एक जागरूक रैली निकाली गई. यह रैली थाना मोड़ बस स्टैंड से शुरू होकर बाज़ार बाटा मोड़, सिनेमा मोड़, पेट्रोल पम्प होते हुए वापस थाना मोड़ बस स्टैंड में जाकर समाप्त हुआ. इस जागरूकता रैली के मौके पर माईकिग के जरिए यह समझाया गया कि दो चक्का वाहन चलाते समय हेलमेट का व्यवहार जरूर करे. बाईक चलाते समय फोन पर बात ना करे, शराब पीकर बाईक ना चलाये, अपने बाईक को चलाते समय उसे नियंत्रित में रखे. तेज गति से बाइक ना चलाये ,वहीं चार चक्का वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का इस्तेमाल करे सड़क पार करते समय दोनो तरफ सिग्नल देख कर सड़क पार करते हुए अपने लाइन मे ही हमेशा गाड़ी चलाये ओर कोई भी वाहन चलाये. उस गाड़ी का कागजात हमेशा अपने साथ रखे, ताकि वाहन चलाते समय आप लोगों को कोई असुविधा ना हो ओर आप सभी अपने आप को सुरक्षित भी महसूस कर सकते हैं. इस मौके पर जामुड़िया थाना के सुभाशीष दतो, ट्रफिक प्रभारी प्रसनजित मंडल ,थाना के अधिकारी पिन्टू दतो ट्रफिक एएसआई संतोष सिंह, थाना एएसआई पंचानन माजी, संजय हाजरा के आलावा सभी सिविक पुलिस कर्मी उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता