जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित खास केंदा प्राइमरी स्कूल के मैदान से आदिवासी समाज युवा गोष्टी कि ओर से तिलका मुर्मू के 274 वां जन्म जयंती के पर एक विशाल रैली निकाली गई. रैली खास केंदा से होते हुए केंदा फाड़ी के फुटबॉल मैदान में आकर एक सभा में तब्दील हो गई. कार्यक्रम में आदिवासी समाज के हजारो की संख्या मे आदिवासी समाज के लोग सम्मिलित हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री मलय घटक एवं जामुड़िया विधानसभा के विधायक हरेराम सिंह भी पहुंचे. जिन्हे आदिवासी परम्परा के अनुसार उन्हे सम्मानित किया गया. इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा 2011 से पहले भी राज्य में एक सरकार चलती थी लेकिन वाम फ्रंट के जमाने में आदिवासी समाज का कोई विकास नहीं हुआ सिर्फ बातें ही हुई लेकिन जब से राज्य में ममता बनर्जी की सरकार आई है तब से आदिवासियों का चहुमुखी विकास हुआ है. आज आदिवासी समाज के महिलाओं को हर महीने एक हजार रूपये लक्ष्मी भंडार के तहत मिल रहा इसके साथ जंगलमहल में आदिवासियों की भाषा में स्कूल बनाए गए हैं और राज्य सरकार का फैसला है कि जहां जहां आदिवासी समाज के लोग रहते हैं वहां भी इस तरह के स्कूल खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि पहले आदिवासी समाज के लोगों को एक सर्टिफिकेट पाने में काफी परेशानी होती थी लेकिन आज कंप्यूटर के सहारे घर बैठे हैं उनको कास्ट सर्टिफिकेट मिल जा रहा है.
कार्यक्रम में पहुंचे जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि तिलका मुर्मू एक स्वाधीनता सेनानी थे जिन्होंने सालों तक सिर्फ तीर और धनुष के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया उन्होंने देश की आजादी के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया और अंग्रेजों की गोली का शिकार हुए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आज भी बहुत से क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ है इसके लिए आदिवासी समाज के लिए और भी बहुत सी परियोजनाएं लाने की जरूरत है उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी सरकार आदिवासियों के विकास के लिए हमेशा प्रयास करती रहेगी.


0 टिप्पणियाँ