रांनीगंज-सभी रिक्त पदों पर स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) रानीगंज क्षेत्रीय समिति ने शुक्रवार को बंगाल पेपर मिल के गेट पर स्थानीय युवाओं को एकत्रित कर अपनी आठ सूत्रीय मांगों को रखा. मांग पत्र सौंपने वाले सभी प्रदर्शनकारियों में डेमोक्रेटिक युवा फेडरेशन ऑफ इंडिया वेस्ट बर्दवान के जिला सचिव विक्टर आचार्य, रानीगंज संपादक रजनी पासवान, अध्यक्ष दशरथ कोड़ा सहित डी वाई एफ आई के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे. युवाओं ने मांग की कि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए. रिक्त पदों को भरा जाए. बल्लभपुर पेपर मिल में करीब 300 मजदूर काम करते हैं. ज्यादातर बाहर के मजदूरों को काम पर रखा जा रहा है. कारखाने के अधिकारियों को पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पहल करनी चाहिए. युवा नेताओं ने शिकायत की थी कि वाममोर्चा के दौर में पेपर मिल की जमीन पर प्रस्तावित पावर प्लांट बनाये जाने की बात कहा गया था. पावर प्लांट होगा तो बेरोजगारों के लिए रोजगार सृजित होगा.


0 टिप्पणियाँ