पुलवामा में शहीद हुए जवानों को मोमबती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी





जामुड़िया: पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए 44 वीर जवानों को स्मरण करते हुए मंगलवार की संध्या जामुड़िया कोयलांचल के न्यू केन्दा कोलियरी अंतर्गत ईस्ट केन्दा कॉलोनी के युवाओं द्वारा मोमबत्ती जुलूस निकाली गयी. इस दौरान जुलूस में शामिल हुए युवाओं के हाथों में मोमबत्ती,तिरंगा झंडा तथा वीर शहीदों की तस्वीर लेकर मौन जुलूस में शामिल हुए.यह मोमबत्ती जुलूस ईस्ट केन्दा कॉलोनी के गोसाईं स्थान मंदिर के पास से शुरू हुआ जो न्यू केन्दा डोबराना मोड़ के पास स्थित सुभाषचंद्र बोस के मूर्ती के पास पहुँच कर समाप्त हुआ.यहां पर सभी युवकों द्वारा शहीद जवानों की आत्मा के शान्ति की कामना करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया.इस दौरान युवक हरेराम पासी ने कहा कि वीर जवानों के कारण हमारे सरहद सुरक्षित है तथा हम देशवासी आराम से अपने घरों में रहते है.पुलवामा में हुए आतंकवादी घटना की निंदा जीतना भी किया जाए वह कम होगा.मोमबत्ती जुलूस के दौरान युवा रघु राय, दीपक यादव,निपू साव,परशुराम, पंचू कोड़ा पासी,अमित यादव, आदि सहित काफी संख्या में युवागण मौजूद थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता