वार्ड में साफ-सफाई नहीं होने के आरोप पर एआईएमआईएम के नेताओं पर भड़के उपमेयर वसीम उल हक





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 26 में शनिवार को साफ सफाई का जायजा लेने के लिए नीम का एक दल 26 नंबर वार्ड पहुंचा साफ सफाई के बारे में जब मीम के नेताओं ने स्थानीय नागरिकों से पूछा तो उन लोगों ने गंदे नाले को दिखाते हुए कहा कि यहां 1 महीना से कोई सफाई कर्मी नहीं आ रहा है। नाही नाला साफ की जा रही है और ना ही यहां झाड़ू देने वाला आ रहा है। इसके बाद नीम के नेता ने मीडिया वाले से कहा कि यह वार्ड उप मेयर वसीम उल हक का है और इस वार्ड की अवस्था ऐसी है कि यहां महीनों से साफ सफाई का कार्य नहीं हो रहा है। गंदगी में नागरिकों को अपना दिन काटना पड़ रहा है। लोगों ने उन्हें जिताया लेकिन यह वार्ड की जनता का कार्य नहीं कर रहे हैं। जब पत्रकारों ने उप में वसीम उल हक से   वार्ड में साफ-सफाई नहीं होने के आरोप पर उनकी प्रतिक्रिया चाही, तो वे मीम के नेता पर भड़क उठे और उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता नहीं कह रही है। मैं सीधे तौर से कह रहा हूं। उसके पीछे मीम के नेता हैं। जो राजनीति कर रहे हैं। सभी 106 वार्डों में साफ सफाई का कार्य हो रहा है। लेकिन मैं मीम के जो बड़े नेता अपने आप को कहते हैं। यह बताएं कि वह क्या व्यवसाय करते हैं। वे अपना व्यवसाय वैध रूप से करते हैं या नहीं। उपमेयर यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मीम के कार्यकर्ता अपने नेता से पूछे हैं कि उनके पिता जो खुलेआम सड़क पर मांस का व्यवसाय करते हैं। उसमें रोड का धुला पड़ता है। वही वे जनता को खिला रहे हैं। जो जहर का कार्य कर रही है। पहले वह अपने पिता के धंधे को बंद करवाएं। उन्होंने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वार्ड में साफ सफाई का कार्य हो रहा है। इसे नगर निगम देख रहा है। इधर उपमेयर वसीम उल हक के इस प्रतिक्रिया पर मीम के जिलाध्यक्ष दानिश अजीज ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरा व्यवसाय वैध है या अवैध है। यह तृणमूल कांग्रेस के चोर नेताओं से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि टीएमसी अपने सीआईडी से यह जांच करवा लें कि मेरा व्यवसाय वैध है या अवैध। यदि ₹1 भी अवैध पाया गया तो मैं जीवन भर तृणमूल कांग्रेस का गुलामी करूंगा। उन्होंने अपने पिता के मांस के व्यवसाय पर जवाब देते हुए कहा कि मेरे पिता के मांस का व्यवसाय उनका व्यक्तिगत मामला है। इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। लेकिन जब वसीम उल हक और मलय घटक का जन्म नहीं हुआ। तब से मेरा पिता व्यवसाय कर रहे हैं। मीम को क्या वैध है क्या अवैध है। यह सब पता है। उसे चोर नेताओं से सीख लेने की जरूरत नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता